
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में एलडीसी के 603 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। हालांकि यह भर्ती 2018 की है लेकिन इसी में अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया है कि कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा-2018 में चयन से वंचित अभ्यर्थियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए 603 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि इनमें सामान्य वर्ग के 345, अन्य पिछड़ा वर्ग के 223 तथा अनुसूचित जनजाति के 35 पद हैं।
इसके साथ ही राजस्थान सरकार आयुष विभाग के अंतर्गत 1000 से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है। जिसमें डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी भी शामिल हैं।