
जयपुर। राजस्थान में बड़ा राजनीतिक उथल-पुथल सामने आया है। राज्य के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की सरकार में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पद से हटा दिया गया है।
इसके साथ ही पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा को भी हटा दिया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ ही युद्ध कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाकर और सेवा दल के अध्यक्ष राकेश पारीक को भी उनके पद से हटा दिया गया है।
इससे पहले दिल्ली रोड पर स्थित एक निजी होटल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके मंत्रिमंडल के अनेक सदस्यों समेत कांग्रेस के करीब 85 विधायकों के साथ विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायक नहीं पहुंचे।
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तरफ से खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा और पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जिस व्यक्ति के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन फिर से खड़ा हुआ और लगातार 6 साल तक संघर्ष किया हम सब उनके साथ हैं।