
जयपुर। राजस्थान में राजनैतिक समीकरण तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इसको लेकर राज्य में भाजपा के अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर नेहरू-गांधी परिवार के चलते कांग्रेस पार्टी के खत्म होने का आरोप लगाया है।
भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने एक के बाद एक लगातार दो ट्वीट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला किया है और आरोप लगाया है कि वंशवाद की परंपरा के चलते कांग्रेस पार्टी में नई लीडरशिप को उभरने नहीं दिया गया है।
इन दो ट्वीट ने मचाया धमाल
“कांग्रेस को 2014 में पूरे तरीके से हिंदुस्तान की जनता ने मुक्त कर दिया और 2019 में भी यही साबित हुआ।
राजस्थान में पिछले दो दशकों में अवसर मिला, उसमें 2008 में वह अल्पमत में थे। बहुजन समाज पार्टी को तोड़कर अपनी सत्ता बचाई और 2018 में भी यही खेल हुआ।”
“कांग्रेस पार्टी के विचार एवं व्यवहार से उसका आधार खत्म होता जा रहा हैं, जिसका कारण है नेहरू-गांधी खानदान। उस वंशवाद की परंपरा के आधार पर पार्टी चली और नई लीडरशिप उभरने नहीं दिया गया।”
अधरझूल में बहुमत का आंकड़ा
अगर कांग्रेस पार्टी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि अशोक गहलोत सरकार के साथ 109 विधायक हैं और सभी को दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल में ले जाया गया है, जहां से जरूरत पड़ने पर विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश किया जाएगा।