
नेशनल दुनिया, नई दिल्ली।
लॉक डाउन के करीब 40 दिन बाद केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के बाद राज्य सरकारों ने अपने अपने हिसाब से अपने राज्य में शराब की बिक्री शुरू कर दी है। शराब की बिक्री शुरू होने के आज पहले दिन कर्नाटक सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ 45 करोड रुपए कमाए हैं।

आपको याद होगा कि केंद्र सरकार के द्वारा डीजल, पेट्रोल और शराब को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। यही कारण है कि राज्य सरकारें अपने अपने हिसाब से शराब के ऊपर टैक्स लगाकर राजस्व वसूलती हैं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने 4 दिन पहले शराब पर 35% अतिरिक्त राजस्व और बीयर पर 45% अतिरिक्त राजस्व लागू किया था। राजस्थान में भी आज शराब की दुकानें खुली हैं।
अन्य राज्य सरकार ने भी अपने अपने हिसाब से टैक्स लगाकर शराब बेचना शुरू कर चुकी है। सर्वाधिक टैक्स कलेक्शन महाराष्ट्र सरकार के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष महाराष्ट्र सरकार का 16000 करोड़ पर शराब से राजस्व वसूलने का लक्ष्य है।