
—सतीश पूनियां ने आमेर के लिए भेजीं 100 से अधिक सैनेटाइज मशीनें
जयपुर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और आमेर विधायक डॉ सतीश पूनियां ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हित में बड़ा कदम उठाया है। कोरोना महामारी जैसे संकट से निपटने के लिए सतीश पूनियां ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 से अधिक सैनेटाइज मशीनें कैमिकल के साथ भेजी हैं, जिनसे आमेर और जालूस पंचायत समिति के सभी गांवों, आमेर शहर के सभी वार्डों को सैनेटाइज किया जाएगा।
इससे पहले पूनियां ने राशन सामग्री से भरी गाड़ी आमेर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना की थी। पूनियां प्रदेश के हर जिले से प्रतिदिन पार्टी के विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर राशन सामग्री व भोजन की व्यवस्था करवाने में जुटे हुए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां की अपील पर प्रदेश में भाजपा के तमाम विधायक भी अपने-अपने विधानसक्षा क्षेत्रों को सैनेटाइज करने की मुहिम शुरू करवा चुके हैं।
विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी सहित तमाम विधायक भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सैनेटाइज मशीनें से छिड़काव करवा कर रहे हैं।
पूनियां की अपील पर पार्टी के विधायक व पदाधिकारी सैनेटाइज मुहिम को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को राशन सामग्री व भोजन की व्यवस्था करने में भी जुटे हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी भी जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने की मुहिम में लगे हुए हैं।