
जयपुर।
राजस्थान में कुल 52 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। आज ही आई रिपोर्ट में दो नए मरीज मिले हैं। खास बात यह है कि दोनों ही जवान हैं। एक 21 साल की लड़की है, जो कि भीलवाड़ा के बांगड़ अस्पताल में टाइपिस्ट का कार्य करती है।
इसके अलावा अजमेर में भी एक 23 साल का लड़का कोरोना पॉजिटिव मिला है। बताया जा रहा है कि यह मरीज सेल्समैन का काम करता है और हाल ही में पंजाब से लौटा था।
एसीएस रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में अब तक 52 मरीजों को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। इधर, जयपुर के परकोटा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां पर चार थाना क्षेत्रों में सम्पूर्ण और 3 थाना क्षेत्रों में आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है।