
रामगोपाल जाट
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए राजस्थान सरकार की तरफ से कोविड19 मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम से जो बैंक खाता खुलवाया गया है, उसमें अब तक 100 करोड रुपए से अधिक इकट्ठे हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जानकारी दी कि पहले दिन इस बैंक खाते में 20 करोड़ 68 लाख पर एकत्रित हुए थे। जबकि आज दूसरे दिन शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों ने अपना 1 दिन का वेतन दिया है, जो करीब 80 करोड 59 लाख रुपए होता है।
इस बात की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि 18486 करोड़ वार्षिक माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक, 10930 करोड़ वार्षिक प्रारम्भिक शिक्षा के शिक्षक और 29416 करोड़ वार्षिक वेतन होता है। इनमें से एक दिन का वेतन लगभग 80.59 करोड़ रुपए है।
इधर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक में सामूहिक रूप से अपने अपना 1 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है।
अपने फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर लिखते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने राज्य के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है और आम जनता से भी अपील की है कि इस महामारी से निपटने के लिए अधिक से अधिक सहायता करें।
आप भी यदि सहायता देने चाहते हैं तो नीचे मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं-
