
Jaipur news
लगातार कोरोनावायरस के खौफ के चलते राजस्थान की सरकार ने भी जनता से आखरी अपील कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर हैंडल पर और फेसबुक पेज पर लिखा है, कर्फ्यू की तरह पालन करें जनता, वरना मजबूरन कर्फ्यू लगाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री को क्यों देनी पड़ी चेतावनी
मुख्यमंत्री के द्वारा इस तरह से ट्विटर पर सख्त चेतावनी देने के बाद भी प्रदेश की जनता में कई लोग ऐसे हैं, जिनको कोई खास असर नहीं हो रहा है। अलग-अलग जगह पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यवस्था बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ बदमाश किस्म के लोग शाम ढलने के साथ ही सड़कों पर निकल पड़ते हैं।
प्रशासनिक रिपोर्ट के आधार पर लिया जा सकता है
जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मिल रही रिपोर्ट के आधार पर माना जा रहा है कि लोगों को पुलिस और प्रशासन का अधिक भय नहीं है। पुलिस के द्वारा लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय में रिपोर्ट दी जा रही है, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह सख्त टिप्पणी की है।
पुलिस की गश्त का भी असर नहीं है
शहर की गलियों में लगातार पुलिस की गाड़ियां गस्त कर रही है। पुलिस कर्मियों के द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है और माइक के द्वारा अनाउंसमेंट किया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग गलियों में घूमते हुए देखे जा रहे हैं।