
बाड़मेर। यहां के समदड़ी पंचायत समिति की निवर्तमान प्रधान पिकी चौधरी (Samadadi pradhan Pinki choudhary) के पहले पहले हरचंद चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है। जबकि पिंकी प्रधान अपने आशिक अशोक चौधरी (Ashok choudhary) के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म (Rap), मारपीट जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा चुकी हैं।
पिंकी प्रधान ने कहा है कि अशोक चौधरी नामक लड़का उसको खेत में छोड़ने के बहाने उठा ले गया और जयपुर में ले जाकर उसके साथ चार दिन तक रेप किया। इसके बाद जोधपुर ले आया और उसके ससुर के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया गया।

पिंकी चौधरी ने सीधा आरोप लगाया है कि अशोक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके ससुर की राजनीति खत्म करने के लिए यह सब कर रहा था। उसने पिंकी को बयां बदलने के लिए भी मजबूर किया था।
पिंकी के अनुसार उसके बेटे को मारने, परिवार को खत्म करने और उसकी अश्लील फोटोज, वीडियोज वायरल करने की धमकी देकर अशोक चौधरी उसके साथ 2 महीने तक बलात्कार करता रहा तथा शारिरीक यातनाएं देता रहा।
महज 21 साल की उम्र में 2015 के वक्त भाजपा के टिकट पर प्रधान बनी पिंकी चौधरी ने बताया कि वह अपने ससुर को देवता मानती हैं और अपने पहले पति के पास वापस लौटना चाहती है, किंतु उसका पति हरचंद दूसरी शादी कर चुका है। ऐसे में उसका वहां जाना आसान नहीं है।
इधर, हरचंद का कहना है उसकी पत्नी पिंकी से शादी टूटने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली और अब वह पिंकी को अपने पास नहीं रख सकता है। हालांकि, हरचंद ने पिंकी के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई है और उसके उज्ववल भविष्य की कामना की है।