
नेशनल दुनिया, नई दिल्ली।
देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने एक बार फिर से राहत देने का काम किया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसानों को 3 लाख तक के लोन पर 2% कम ब्याज देना होगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य के जो खरीद केंद्र हैं, उनकी संख्या बढ़ाकर डेढ़ गुना किया जाएगा, यानी एमएसपी खरीद डेढ़ गुना अधिक होगी।
इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगातार 4 दिन तक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विस्तार से 21 लाख करोड़ पर के राहत पैकेज की बारे में जानकारी दीजिए।
तब केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई राहत घोषणाएं करते हुए कहा गया था कि ढांचागत विकास के लिए 100000 करोड़ों रुपए का बजट रखा गया है।
इसी तरह से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद बढ़ाने और मछली पालन, मधुमक्खी पालन जैसे कार्यों के लिए अलग से लोन देने का भी ऐलान किया गया था।
पशुओं में खुर पका और मुंह पका रोग को दूर करने के लिए 15000 करोड़ का बजट रखा गया था इसके तहत देश के 53 करोड़ पशुओं को लाभ देने की बात कही गई थी।