
मुंबई। यह हैरतअंगेज करने वाली कहानी नवी मुंबई (Navi Mumbai) के वाशी (Vashi) इलाके की है। इस साल 24 जुलाई की रात 28 साल के आरोपी व्यक्ति ने अपनी धर्मपत्नी को मोबाइल से फोन कर बताया, कि ‘मेरी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। आगे बोला, ‘लगता है मैं अब जी नही सकता।’ पति के लिखे मोबाइल संदेश को पत्नी कुछ भी समझ पाती, इसके पहले ही पति का फोन स्वीच ऑफ हो गया।
बेहद हैरान कर देने वाली यह अजब-गजब कहानी नवी मुंबई (Navi Mumbai) के वाशी (Vashi) क्षेत्र की है। पिछली 24 जुलाई 2020 की रात को 28 साल के इस आरोपी व्यक्ति ने अपनी धर्म पत्नी को फोन करके बताया कि ‘उसकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।’
आगे बोला, ‘मैं अब जी नही सकता।’ पति की बातों को लेकर पत्नी कुछ समझ पाती, उसके पहले ही आरोपी पति का फोन स्वीच ऑफ हो गया। घबराई पत्नी ने खुद भाई को इस बारे में बताया और फिर उसकी खोजबीन शुरू हो गई।
वाशी (Vashi) इलाके के सेक्टर नंबर 17 में सड़क पर पति की मोटरसाइकिल, उसकी चाबी, पति का हमेशा साथ रहने वाला बैग और उसका हेलमेट भी मिला, पर उसका कुछ पता नही चला।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनायक वत्स ने बताया कि वाशी थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत मिलने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की रिपोर्ट खंगाली गई। उसके मोबाइल की लोकशन पता करने की कोशिश भी की गई।
इसके साथ ही सड़क से सटी खाड़ी के पानी में नाव के जरिये भी तलाश की गई, लेकिन उस व्यक्ति का कुछ पता नही चला। आरोपी व्यक्ति ने उस रात अपने मोबाइल से 100 नंबर पर भी 2 बार डायल किया था, इसलिए किसी व्यक्ति से दुश्मनी, उसके साथ लूटपाट या लड़ाई-झगड़ा के एंगल से भी पुलिस जांच की गई।
इसी बीच वाशी पुलिस को इस व्यक्ति के किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध की जानकारी मिली। इसके बाद जांच की दिशा बदली और स्थानीय पुलिस ने नये सिरे से पड़ताल शुरू की। इसके बाद महीने तक की मशक्कत के बाद उसके मध्यप्रदेश के इंदौर में होने का पता चला।
वाशी पुलिस थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजीव धुमाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंची, जहां पर आरोपी व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ मौज मस्ती करते मिला। पुलिस ने 15 सितंबर 2020 को उसे पकड़कर नवी मुंबई लाई है।