
पानीपत। यहां एक बेहद हैरान करने वाली सामने घटना सामने आई है। जिले में एक ससुर ही अपनी ही सगी पुत्रवधू को लेकर भाग गया है। इस मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को ससुर-बहु के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें ससुर, बहु और उसकी 10 महीने की बच्ची जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पानीपत में सैनी कॉलोनी का सलीम खान अपनी बहु आसमा बेगम को लेकर फरार हो गया। इस चौंकाने वाली घटना के समय परिजनों को नींद की गोलियां दी गई थी, ताकि नींद नहीं खुले। जिसका फायदा उठाकर रात के समय दोनों एक साथ घर से निकल गए।

अपने ही पिता के साथ फरार हुई पत्नी आसमा के पति ने बताया कि उसको कभी पिता और पत्नी के ऊपर इस तरह से शक नहीं हुआ था। उसको कभी खयाल ही नहीं था कि उसकी बेगम का अपने पिता के साथ इश्क चल रहा है। उसने बताया कि एक बार उसकी बहु और ससुर की लड़ाई हुई थी, जिसके बाद तो उसकी बेगम अपने ससुर से बोलती भी नहीं थी।
अब पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं, जिसमें आसमा अपने ससुर का घर के बाहर इंतजार कर रही है। उसके कुछ ही समय बाद बहु आसमा अपनी 10 महीने की बेटी के साथ ससुर सलीम खान वहां से चले जाते हैं।

आसमा की सासु ने बताया कि उनको दूध में नींद की गोलियां दी गई थी, जिसके बाद गहरी नींद आ गई और उनको कुछ भी नहीं पता चला। जब उन्होंने सुबह देखा तो ससुर-बहु घर से गायब मिले।
बहु आसमा बेगम की सासु ने बताया कि ससुर-बहु का इस प्रकार का व्यवहार तो कभी नहीं देखा था। सासु ने आगे बताया कि गुम हो जाने के बाद रिश्तेदारी में पता किया, किन्तु किसी को कोई जानकारी नहीं मिली।
आसमा की सासु ने बताया कि उसकी बहु के साथ 10 माह की बच्ची भी गई है। उसने बताया कि उसको तीन साल का पोता घर पर ही छोड़कर गई है। आसमा को लेकर सभी जगहों पर पूछताछ की गई है, किन्तु अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

आसमा बेगम के पति ने जानकारी दी है कि उसके अब्बा और बेगम के बीच यह इश्कबाजी कब से चल रही थी, इसकी उनको कोई जानकारी नहीं थी।
उसने बताया कि दोनों के बीच एक बार तो लड़ाई भी हुई थी। दोनों के भागने के बाद 28 अगस्त 2020 को पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी, पर अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।