
नेशनल दुनिया, जयपुर।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने करीब 2100000 करोड रुपए का आर्थिक पैकेज घोषित किया है।
इस पैकेज के द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद मिलेगी। साथ ही पड़ोसी देश चीन का भी खुलकर आर्थिक बहिष्कार किया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज में निर्मल भारत अभियान में थ्री ईडियट्स फिल्म के असली हीरो, यानी सोनम वांगचुक ने सहयोग किया है।
उन्होंने समर्थन करते हुए कहा है कि 1 साल तक भी भारत के लोगों ने यदि चीन के प्रत्येक सामान का बहिष्कार कर दिया तो पूरा चीन घुटनों पर आ जाएगा।
3 इडियट्स के साथ आए भगवान कृष्ण
सोनम वांगचुक का सहयोग और खुलकर समर्थन किया है बी आर चोपड़ा की महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने। नीतीश भारद्वाज ने सोनम वांगचुक की बात को यही ठहराते हुए कहा है कि पूरे देश को चीन का खुलकर बहिष्कार कर देना चाहिए।
130 करोड़ जनसंख्या भारत की ताकत
सोनम वांगचुक ने कहा है कि चीन के जितने भी मोबाइल एप्स आज चल रहे हैं उन सब के पीछे भारत की जनता है। भारत के 130 करोड़ लोगों के द्वारा यदि चीन के प्रत्येक मोबाइल एप्स का बहिष्कार कर दिया जाए, उनको डिलीट कर दिया जाए तो दूसरे दिन चीन युद्ध की धमकी के बजाय गिड़गिड़ाने लगेगा।
तीन प्रकार के सामान भारत को बेचता है चीन
आपको बता दें कि चीन से भारत को सबसे ज्यादा निर्यात किया जाता है। चीन से भारत मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान, दवाइयां इत्यादि बड़े पैमाने पर आयात करता है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक प्रतिवर्ष भारत चीन के यहां से करीब 500 अरब डॉलर का आयात करता है।
सर्वाधिक आयात चीन से करता है भारत
चीन के संपूर्ण निर्यात का करीब 30% हिस्सा भारत को निर्यात किया जाता है। भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा चीन से ही आयात करता है। अगर चीन को युद्ध के मैदान से बाहर हराना है, तो भारत के द्वारा चीन के संपूर्ण उत्पादों का पूरी तरह से बहिष्कार करना होगा।
कोरोनावायरस के माहौल में झेल रहा है आलोचना
जिस तरह से लद्दाख में भारत और चीन के बीच युद्ध की स्थितियां बन रही है, उसके बाद भारत के लोग काफी जागरूक हुए कोरोनावायरस के चीन में निर्मित होने और उसके द्वारा वायरस को फैलाए जाने के अमेरिका द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच भारत में भी चीन के खिलाफ लोग उग्र हो रहे हैं।
सीमा पर लगातार हमले की चेतावनी
चीन लगातार अक्साई चीन के बाद भी कभी लद्दाख में, कभी हिमाचल प्रदेश में, कभी उत्तराखंड में भारत की सीमाओं पर अतिक्रमण करने का प्रयास करता रहता है। हालांकि चीन की सेना अभी तक भी भारत पर हमला करने का साहस नहीं जुटा पाई है।
चीन के सामान का 100% बहिष्कार होना चाहिए
चीन के सामानों का बहिष्कार करने वाली सेलिब्रिटीज में नितीश भारद्वाज और सोनम वांगचुक की ही नहीं है, बल्कि अन्य कई सेलेब्रिटीज भी हैं, जो खुलकर कहते हैं कि चीन भारत को सामान बेचता है, और उसी पैसे से हथियार खरीद कर भारत के खिलाफ युद्ध करने की धमकी देता है। इसलिए चीन के सामानों का कंप्लीट बहिष्कार होना चाहिए।